फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील सीएचसी की डिजिटाइजेशन, अब आधार-फोन नंबर अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब पूरी तरह से ऑनलाइन (डिजिटल) कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के बाद अब ओपीडी में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, जिनके बिना पंजीकरण संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी को पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ दिया गया है। अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों का पंजीकरण तभी होगा, जब वे अपनी आभा आईडी (अकाउंट) या आधार कार्ड और चालू मोबाइल नंबर काउंटर पर उपलब्ध कराएंगे। केंद्र प्रभारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त और बेहतर इलाज का लाभ लेने के लिए भी यह डिजिटल प्रक्रिया बेहद जरूरी है।
ऑनलाइन व्यवस्था के फायदे गिनाते हुए डॉ. हेमराज सिंह ने कहा कि एक बार पंजीकरण होने के बाद मरीज के मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए उसकी बीमारी, लैब में हुई जांचों की रिपोर्ट और डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाओं की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। यदि मरीज भविष्य में उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में इलाज के लिए जाता है, तो वहां के डॉक्टर सिर्फ मरीज के फोन नंबर या आभा आईडी के जरिए उसका पूरा मेडिकल इतिहास (डाटा) निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें