फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वेल्डिंग करते समय डीजल टैंकर में जोरदार धमाका, आग में झुलसकर एक की माैत; दो गंभीर घायल

Sun, 29 Nov 2026 12:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

डीजल टैंकर में हुए जोरदार धमाके से लोग दहशत में आ गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
डीजल टैंक में धमाके बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग करते समय डीजल के टैंकर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की माैत हो गई, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


">http://

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजल टैंकर पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग की चपेट में आए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद निवासी प्रेमपाल की माैत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना रिफाइनरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में डीजल होने के दौरान वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। आशंका है कि टैंकर में मौजूद ज्वलनशील गैस के कारण धमाका हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें