फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर में 23 को मनाई जाएगी धुलेंडी

Mon, 14 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश
विज्ञापन
समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के बारे में काफी समय से अश्लील मेसेज कर रहे हैं। ताजा प्रकरण में मांट के एक शिक्षक ने गायत्री मंत्र की अश्लील व्याख्या करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज पोस्ट किया है। इसका जोरदार विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मांट स्थित इंटर कालेज में कार्यरत एक शिक्षक जिनके नंबर के आगे चिक्की लिखा है उन्होंने व्हाट्सएप पर ‘टीचर्स’ नामक ग्रुप पर गायत्री मंत्री की विचित्र व्याख्या कर डाली है। इस ग्रुप के एडमिन सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के शिक्षक उमेशपाल सिंह हैं।

चिक्की बीते काफी दिनों से इस ग्रुप पर लगातार देवी-देवताओं और एक जाति पर आपत्तिजनक मेसेज भेज रहे हैं। गायत्री मंत्र की अश्लील व्याख्या पर ग्रुप के कुछ शिक्षकों ने विरोध जताया तो इन महानुभाव ने बहस करना शुरू कर दिया। इसी प्रकार छाता और शहर के एक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक भी इस तरह के मेसेज काफी समय से शिक्षकों के ही व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


‘कार्रवाई नहीं की तो करेंगे आंदोलन’
धर्मयात्रा महासंघ के जिलाध्यक्ष मदनमोहन अग्रवाल ने कहा कि देवताओं के बारे में गंदे मेसेज पोस्ट करने वाले शिक्षक की दूषित मानसिकता का पता चलता है। ऐसा शिक्षक कक्षा में बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा देते हाेंगे, इसका भी पता लग जाता है। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

वरिष्ठ हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि समाज को बांटने जैसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें