फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : धूम फिल्म के निर्देशक संजय गढ़वी बनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फिल्म, इसी महीने शुरू होगी शूटिंग

Fri, 11 Aug 2023 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल दक्ष, मथुरा

सार

धूम फिल्म के डायरेक्टर संजय गढ़वी जन्मभूमि पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग 20 अगस्त के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद जल्द ओटीटी पर फिल्म के जरिए देखने को मिलेगा। धूम फिल्म के डायरेक्टर संजय गढ़वी जन्मभूमि पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग 20 अगस्त के बाद शुरू होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह इसमें सहनिर्माता की भूमिका में हैं। फिल्म में न्यास की ओर से कोर्ट में रखे साक्ष्यों को भी शामिल किया जाएगा। मायानगरी के बड़े कलाकार इसमें अभिनय करेंगे।

विज्ञापन


न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिल्म 15 मिनट की है। पहले इसे ढाई घंटे की फिल्म बनाने पर विचार हुआ था, लेकिन बाद में ओटीटी पर रिलीज करने के लिए इसे 15 मिनट का किया गया है। इसमें श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर औरंगजेब द्वारा मंदिर को तोड़कर यहां मस्जिद बनाने की कहानी को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही 1968 में हुए कथित समझौते का भी जिक्र करते हुए हाईकोर्ट तक पहुंचने के पूरे वाकये का फिल्मांकन किया जाएगा। 

धूम फिल्म के डायरेक्टर संजय गढ़वी से इस संबंध में वार्ता हो चुकी थी। उन्होंने स्क्रिप्ट तैयार कराने से लेकर कलाकारों के चयन तक काम पूरा कर लिया है। शूटिंग की अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी है। फिल्म का उद्देश्य जनमानस, खासतौर पर देश की युवा पीढ़ी को इस विवाद की सच्चाई से रूबरू कराना है। मायानगरी के बड़े कलाकार इसमें अभिनय करेंगे। उनके नामों का खुलासा शूटिंग के उद्घाटन वाले दिन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें