वृंदावन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को धर्म नगरी आ सकते हैं। वह यहां रुकमणि विहार स्थित मानसिंह का सेवा सदन में रुकेंगे। श्रीकृष्ण पर विवादित बयान के बाद वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा का एक वीडियो सामने आया थाए जिसमें उनका श्रीराम को सीधा और श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताते हुए बयान वायरल हुआ था। इस वीडियो के बाद उनके बयान की निंदा की जाने लगी, जिसके बाद उन्होंने माफ़ी मांग ली थी। लेकिन इसके बावजूद ब्रज क्षेत्र में कहीं विरोध तो कहीं समर्थन भी दिखाई दिया। मथुरा में आयोजित कंस वध मेला के दौरान निकाली गई झांकी में धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाकर श्रीकृष्ण द्वारा उनका वध करते हुए प्रदर्शित किया गया। इस बयान के बाद उनका पहली बार वृंदावन आगमन हो रहा है। संवाद