फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भरतपुर के धीरज ने किया दिव्य नायक मूवी के पोस्टर का ग्राफिक डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। मध्यप्रदेश के खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में विवेक शर्मा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिव्य नायक की स्क्रीनिंग की गई। भरतपुर निवासी धीरज खंडेलवाल ने फिल्म का पोस्टर और ग्राफिक डिजाइन किया है। धीरज को भोपाल के फिल्म प्रभारी सुनील सोन्हिया द्वारा सम्मानित किया गया। निर्देशक, लेखक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता मकरंद देशपांडे, अभिनेता अरुण बख्शी, फ्रांस की अभिनेत्री एरिन बोर्गो ने पोस्टर का विमोचन किया। निर्देशक ने बताया कि आरके संस प्रोडक्शन वीवीआइपी के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन सत्यजीत राय सिनेमा में किया गया।
विज्ञापन

भरतपुर निवासी धीरज खंडेलवाल ने बताया डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट टीम पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि आपको चलने में भले ही दिक्कत हो लेकिन हौसला दमदार हो तो मजबूरी लड़खड़ाती है। दिव्य नायक इच्छाशक्ति के ऐसे ही किरदार हैं जो कि पैरों पर भले ही खड़े नहीं हो पाते हों लेकिन व्हीलर चेयर पर बैठकर क्रिकेट खेलते हैं। जिंदगी का हर पन्ना पलटने के बाद एक बात साफ़ हो जाती है कि जिंदगी आसान नहीं है। समस्याओं की सूरत कहीं बड़ी है तो कहीं छोटी। फिल्म की पटकथा सुनील सोन्हिया ने लिखी है। कैमरा असिस्टेंट दिवाकर कुमार, वॉइस ओवर अमित वाधवा, एडिटिंग विवेक, मुरलीधर कुमार, शिवांक रंजन ने तकनीकी सहायक का काम किया है। फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें