फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अमित शाह की जनसभा में मंच के पास आग लगने का मामला, लखनऊ तक पहुंची गूंज; डीजी फायर ने ली जानकारी

Sun, 21 Apr 2024 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अमित शाह की जनसभा में मंच के पास आग लगने के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। डीजी फायर ने सीएफओ से मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा मंच के पास एलईडी में आग लग गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को हेमामालिनी के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा हुई थी। यह जनसभा छटीकरा स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के मैदान में हुई। जनसभा के दौरान मंच के पास एलईडी में आग लग गई। इस घटना की गूंज शासन तक पहुंच गई है। लखनऊ से डीजी फायर ने पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


आग पर चंद सेकंड में काबू पाने वाले सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह की पीठ थपथपाई। इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी सीएफओ और टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने सीएफओ को शासन से प्रशस्ति पत्र दिलाने की संस्तुति करने की बात कही है। बता दें कि जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जैसे ही मंच पर पहुंचे। 

कुछ ही मिनटों के बाद मंच के बराबर में रखे साउंड सिस्टम के पास एलईडी में चिंगारी व धुआं उठने लगा। गनीमत रही कि सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके थे। उन्होंने तत्काल फायर फाइटिंग सिलिंडरों से गैस का छिड़काव कर आग पर काबू किया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें