फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेलवन में महालक्ष्मी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
महालक्ष्मी। 
विज्ञापन
मांट। गांव जहांगीरपुर के समीप यमुना किनारे बेलवन स्थित मां लक्ष्मीजी के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर मां लक्ष्मी से मनौती मांगी और भंडारे में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बेलवन में पौष माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मीजी के दर्शन का महत्व है। मंदिर में लक्ष्मीजी के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ती रही। भीड़ के कारण रास्ते में जगह-जगह जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेले में महिलाओं और बच्चों ने झूले और मनोरजंन कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए खरीदारी की और चाट-पकोड़ी खाईं। महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि माह के तीसरे बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें