फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिवाली के बाद दूसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने मुश्किलों के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर से लेकर मुख्य मार्ग तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। द्वारों पर दिनभर आपाधापी रही। भक्तों ने आराध्य के दर्शन के बाद नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

मंदिर के द्वार खुलने से दो घंटे पहले ही हजारों श्रद्धालुओं पहुंच गए और द्वार पर बैठकर भजन कीर्तन के बीच मंदिर पट खुलने का इंतजार करने लगे। मंदिर और उसके आसपास श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर मुख्य गली और बांकेबिहारी बाजार में विद्यापीठ तक श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पट खुलते ही मंदिर श्रद्धालुओें से भर गया। भीड़ के दबाव और पीछे से आ रहे धक्कों के बीच श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें