फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कात्यायनी मंदिर में संधि आरती में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
कात्यायनी मंदिर में संधि आरती में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
वृंदावन। चैत्र नवरात्र में अष्टमी और नवमी के मिलन पर कात्यायनी मंदिर में संधि आरती का आयोजन किया गया। शंख, घंटों और नगाड़ों की थाप के बीच मातारानी की आरती उतारी गई। पुजारियों ने भक्तों के बीच माता का खजाना लुटाया, जिसे पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई।
विज्ञापन

मंदिर के ट्रस्टी रवि दयाल ने बताया कि संधि आरती की परंपरा सौ वर्षों से अधिक पुरानी है। अष्टमी तिथि के समापन और नवमी के प्रारंभ का समय संधि काल कहलाता है। इस क्षण माता के दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रबंधक विजय मिश्र ने बताया कि मुख्य आकर्षण पुजारियों द्वारा भक्तों के बीच सिक्के, टॉफी और बिस्कुट लुटाना रहा। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें