फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन करने में भक्तों का छूटा पसीना

Sun, 10 Sep 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं का रैला उमड़ा। बारिश के बावजूद भीड़ में फंसे भक्तों के पसीने छूट गए। मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों के बीच मारामारी का आलम था। हर कोई पहले दर्शन की होड़ में आसपास के लोगों को धक्का देकर आग बढ़ना चाह रहा था। मंदिर के बाहर संकरी गली में आलम यह था कि लोग एक दूसरे पर टूट रहे थे। वहीं, अंदर मंदिर के अंदर भी यही स्थिति थी।
विज्ञापन

साप्ताहंत होने और जन्माष्टमी पर आए श्रद्धालुओं के अब तक रुकने रहने से भीड़ का भारी दबाव बना हुआ था। नाकाफी व्यवस्थाओं के बीच इन्हें नियंत्रित करने में पुलिस वाले लाचार दिखे। भीड़ के दबाव के कारण बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी हुई। उनका दम फूलने लगा। मंदिर और आसपास की संकरी गलियों में फंसे श्रद्धालुओं की संख्या के आगे पुलिस की व्यवस्था कमतर रही।
शनिवार होने के साथ-साथ दिल्ली में जी-20 को लेकर छुटि्टयां है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु सुबह पौने आठ बजे मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर बांकेबिहारी पुलिस चौकी और दूसरी तरफ फलहारी बाबा की गोशाला तक कतारों में लग गए थे।
विज्ञापन

बांकबिहारी के पट खुलने तक श्रद्धालु राधे-राधे की रटना के साथ हाथों में माला व प्रसाद लि ए मंदिर खुलने का इंतजा्र कर रहे थे। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में प्रवेश किया तो अंदर खचाखच भरे परिसर में दम घुटने लगा। मंदिर के अंदर तैनात गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं थी।
ऐसा ही हाल मंदिर के बाहर प्रवेश द्वार से लेकर बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक देखा गया। भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को भारी परेशीनी का सामना करना पड़ा। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि शनिवार होने के साथ-साथ दिल्ली में जी20 के कारण छुट्टियां चल रही है। इस कारण भी बड़ी संख्या में लोग ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। तीन दिनों तक इसी तरह भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें