फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस की झांसी के डकैत गिरोह से, पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद झांसी के एक डकैत गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार बदमाशों को घायल हालत में जिला अस्पताल भर्ती करवाया और उपचार के बाद शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बदमाशों पर ब्रज से लेकर बुंदेलखंड तक कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना गोविन्दनगर पुलिस व स्वाट टीम को शुक्रवार रात चक्रतीर्थ घाट के पीछे, यमुना मिशन कच्चा रास्ता मोड़, गऊ घाट के पास डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों की जानकारी मिली। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में दोनों टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। एक को सकुशल पकड़ लिया। इनकी पहचान सलमान निवासी गोविन्द चौराहा, सेयरगेट, झांसी, शाहरुख निवासी गोविंद नगर चौराहा, सेयरगेट, झांसी, फैज निवासी अलीगोल खिड़की, इमामबाड़ा, झांसी, रियाज निवासी पंचकुंइया मन्दिर के पास, कोतवाली, झांसी व अनस निवासी दरिया बाजार, कोतवाली, झांसी के रूप में हुई।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की भीड़ के कारण डकैती में असफल
पूछताछ में गिरोह ने बताया कि वह डकैती की साजिश रचकर मथुरा आए थे, लेकिन जन्माष्टमी पर भीड़ के कारण अंजाम नहीं दे सके। इससे पूर्व भी वह मथुरा में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों से एक गैस कटर, 5 पेचकस, 4 आरी के पत्ते, एक हथौड़ा, 4 तमंचे सहित अन्य माल बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में गोविंद नगर इंस्पेक्टर ललित भाटी, स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा, एसआई चमन कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, नीरज सिंह भाटी सहित 18 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें