वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर में भीड़ और अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्शन के लिए आए लोगों को पौन घंटे तक लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा, इसके बावजूद उन्हें भगवान के दर्शन नहीं मिल सके।
भीड़ के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि 100 मीटर का रास्ता तय करने में ही लोगों को लगभग पौन घंटा लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा। कई श्रद्धालु जैसे-तैसे मंदिर के द्वार तक पहुंचे ही थे कि तभी मंदिर के पट बंद कर दिए गए।
इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें पहले से समय और व्यवस्था की सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।