फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानी उतरने से रमणरेती आश्रम आने लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन। यमुना का जलस्तर घटने से गोकुल के मुरलीधर घाट से पानी निकल चुका है। हालांकि गोकुल बैराज से मुरलीधर घाट पर जाने वाला रास्ता अभी बंद है। रमणरेती आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी हरदेव आनंद महाराज जी ने बताया आश्रम पानी पूरी तरह निकल चुका है और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति पूरे आश्रम में चालू कर दी गई है। पानी कम होने से गोकुल-महावन के आसपास रहने वालों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। गोकुल होकर रमणरेती व ब्रह्मांड घाट और चिंताहरण जाने वाले रास्ते से पानी उतर चुका हैय
विज्ञापन




वृंदावन। धर्म रक्षा संघ ने यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन वितरित किया तथा शिविरों में जाकर लोगों की समस्याएं जानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अभी भी बहुत लोग घरों में रुके हुए हैं. उन तक मदद पहुंचाई जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव श्रीदास प्रजापति, महंत मोहिनीबिहारी शरण ने बताया कि पशुओं के लिए श्रीप्रियाकांत जू गोशाला में व्यवस्था की गई है। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश, नगर अध्यक्ष बीके पचौरी, निरंजन ठाकुर, घनश्याम आदि उपस्थित थे।


वृंदावन। महामंडलेश्वर डाॅ. सत्यानंद सरस्वती के सानिध्य में बंशीवट स्थित चरणाश्रम में यमुना किनारे सटी कॉलोनियों में बाढ़ से प्रवाहित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि भक्तों के सहयोग से तटीय इलाकों के लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। इस मौके पर कन्हैया लाल गोस्वामी, रोशनलाल अग्रवाल, दीना पंडित, मुरली अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जीवन, वरुण आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें