फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेस नेत्री की बेटी से लूट का एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस नेत्री की बेटी से लूट मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में दबोच लिया है। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना हाईवे पुलिस व स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी अपराधी नरेश उर्फ दिनेश उर्फ बटेरा की तलाश में थी। मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से उसकी लोकेशन मिली। पुलिस व स्वाट टीम ने गांव बाजना से बाटी की ओर जाने वाला रास्ते पर बंबे के पास घेराबंदी की। पुलिस से बचने की कोशिश में उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया।

आरोपी और उसके साथियों ने गत 10 जुलाई को गोविंद नगर इलाके में कांग्रेस नेत्री की बेटी से सरेआम लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से लूट का माल व तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हाईवे थाना के क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, स्वाट प्रभारी अभय शर्मा, एसआई दीपक नागर, योगेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें