फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिरिराजजी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर श्रद्धालुओं को ट्रेन में सवार करते जीआरपी टीम के अ​धिकारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गिरिराजजी की परिक्रमा करने दूरदराज से आए श्रद्धालु अब अपने गंतव्य के लिए लौटने लगे हैं। रेलवे ने शनिवार को भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। जंक्शन से झांसी, ग्वालियर, इटावा, आगरा, कासगंज शहरों के लिए ट्रेनें रवाना की गईं।
विज्ञापन

जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि मुड़िया मेला समाप्त हो गया है। अब परिक्रमा करने आए श्रद्धालु घर जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए मेला स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी संचालित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार काफी संख्या में मेला में श्रद्धालु आए थे। रेलवे ने सभी श्रद्धालुओं को सुगम रेलवे का सफर कराया है। इस बार अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु सफर कर चुके हैं। रेलवे ने 16 मेला स्पेशल ट्रेनों से श्रद्धालुओं को भेजा था।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि श्रद्धालु अभी भी जा रहे हैं। इनकी सुरक्षा में जीआरपी की टीम लगी है। जिन श्रद्धालु को चलने में दिक्कत है उनके लिए व्हील चेयर में लाकर ट्रेन में बैठाया जा रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुड़िया मेले में आए श्रद्धालु अब लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें