फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी में श्रद्धालुओं को दिए धक्के

विज्ञापन
सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
वृंदावन। नए साल के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड ने श्रद्धालुओं को धक्के देकर मंदिर से बाहर निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख मंदिर प्रबंधन पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो नए साल के पहले दिन का बताया जा रहा है। इसमें निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ तीन पुलिसकर्मियों को धक्का देकर श्रद्धालुओं को बाहर की ओर निकालते हुए देखा जा सकता है। उधर, श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने बैठक में नए साल पर सुगम दर्शन के दावे किए थे, लेकिन मंदिर में श्रद्धालुओं को धक्के मिले। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मंदिर में भीड़ ज्यादा हो गई थी, इस कारण लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें