ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।
वृंदावन। आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शनों को बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सैलाब उमड़ पड़ा। जहां मंदिर के बाहर श्रद्धालु जद्दोजहद करते दिखाई दिए, वही मंदिर प्रांगण में प्रभु की एक झलक पाने को भक्तों को मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ में लोग एक दूसरे पर झुझुलाते दिखाई दे रहे थे। ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शनों को श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विद्यापीठ चौराहा से बांकेबिहारी जी जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं का रैला नजर आ रहा है। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार के पास श्रद्धालुओं का मंदिर के अंदर पहुंचते ही धक्का का सामना करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं की भीड़ से भरे मंदिर में लोग एक-दूसरे के धक्के से झुंझलाते रहे। संवाद