फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 2025: मां नरी सेमरी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, नवमी पर हुई लट्ठ पूजा

Mon, 07 Apr 2025 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार


मथुरा की तहसील छाता के गांव नरी-सेंमरी स्थित मंदिर में नवरात्र पर देवी मां का अनूठा मेला चल रहा है। यह मेला अपने विशेष दो दिनों के लिए जाना जाता है। तीज की आरती और नवमी की लट्ठ पूजन हुआ। इस दौरान मेले में देवी दर्शन के लिए हजारों भक्त यहां पहुंचे।
विज्ञापन
मां के दर्शन के लिए नन्हे बच्चे को लेकर पहुंचे भक्त - फोटो : मां के दर्शन के लिए नन्हे बच्चे को लेकर पहुंचे भक्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा केछाता क्षेत्र के गांव सेमरी में आयोजित नरी सेमरी देवी मेले में रविवार को रामनवमी के अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां के दर्शन के बाद व्रत तोड़ा। मंदिर प्रांगण भवन में श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन भी कराया।
विज्ञापन

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

पुजारी हरभजन वीरपाल सत्यपाल आदि ने बताया कि शाम को लट्ठ पूजा के चलते सुबह के वक्त भीड़ अधिक रही। मेले प्रांगण में लगीं दुकानों में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। मेले में नरी गांव के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे व मीठे पानी की प्याऊ लगाई।

सेवा करने वालों में अक्षय, भोला, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र, संदीप, राजू, अंकित आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें