फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Holi: बरसाना में राधारानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, होली गीतों पर जमकर झूमे वृंदावनवासी

Sat, 23 Mar 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

बरसाना में शनिवार को चार किलो मीटर लंबा जाम लग गया। इसमें श्रद्धालुओं के वाहन फंसे रहे। दिनभर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
वृंदावन में फूलों की होली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में लठामार होली के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे कस्बे में चार किलो मीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। यह स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही।

विज्ञापन


होली के अवसर पर शनिवार से तीन दिन तक छुट्टी होने के कारण बरसाना में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने वाहनों को जल्दी निकालने के कोशिश में में वाहनों को अड़ा तिरछा लगाने से गाजीपुर से लेकर गोवर्धन रोड के बंद क्रेशर तक जाम लग यगा। 

सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों के प्रयास करने के बाद एक एक करके वाहनों को निकाला गया। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि शनिवार को कस्बे में भक्त राधारानी के दर्शनों अधिक संख्या में पहुंचे। इस कारण दिन में जाम की स्थिति बनी रही।पुलिस बल ने जाम को सुचारू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं पर रंग डालते गोस्वामी - फोटो : संवाद

होली गीतों पर जमकर झूमे वृंदावनवासी

वृंदावन में छटीकरा मार्ग स्थित ओमैक्स इंटरनिटी में ओमैक्स ग्रुप द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। सांसद हेमामालिनी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। होली उत्सव में प्रिंस डांस ग्रुप ने पारंपरिक फूलों की होली व लठामार होली की प्रस्तुति देकर ब्रज की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। 

कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने लोगों को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाया, वहीं गायक सलमान अली ने भी एक के बाद एक होली के गीतों की झड़ी लगा दी। समर्पित किड्स जोन में कई मनोरंजक प्रस्तुति दी। ओमैक्स ग्रुप के एमडी मोहित गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित पंत, संजय गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें