फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं ने लगाई तीन कोस की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को तीन कोस की परिक्रमा देने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीराधा-कृष्ण के नाम जप के साथ परिक्रमा देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

शयन के बाद देव अब चार माह बाद जाएंगे। इस अंतराल में मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे। एकादशी पर परिक्रमा का बड़ा महत्त्व बताया गया है। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांव और दिल्ली, एनसीआर से आए श्रद्धालुओं ने परिक्रमा दी। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी और फिर चली हवा ने परिक्रमाथियों को राहत दी।

केसीघाट पर तमाम परिक्रमार्थी जान जोखिम में डालकर निकले, यहां घाट पर बने संकरे मार्ग से गुजरना पड़ता है और अब यमुना का जल स्तर भी बढ़ गया है। वहीं परिक्रमा मार्ग में घुसे चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शाओं की वजह से भी परेशानी उठानी पड़ी। कच्ची परिक्रमा पर अतिक्रमण के कारण डाबर रोड पर चलना पड़ा। इधर भीड़ के कारण परिक्रमा में पड़ने वाले तिराहे और चौराहों पर जाम के हालात बने। अटल्ला चुंगी और इस्कॉन मंदिर पुलिस चौकी चौराहा पर लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें