वृंदावन। श्रीराधावल्लभ मंदिर की सीढि़यां चढ़ने से रोकने पर सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने श्रद्धालु को नीचे गिरा लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो वायरल हो रही है।
श्रीराधावल्लभ मंदिर की वायरल वीडियो में एक श्रद्धालु युवक अपने साथियों के साथ मंदिर के जगमोहन की सीढि़यां चढ़ने का प्रयास कर रहा है, तभी वहां तैनात चार सुरक्षा गार्डों ने युवक को रोका। इसके बावजूद युवक जगमोहन की ओर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी बात को लेकर युवक और सुरक्षा गार्डों के बीच झगड़ा हो गया। सुरक्षा गार्डों धक्का देकर उसे नीचे सीढि़यों पर गिरा लिया और पाइप से उस पर वार करने का प्रयास किया। तभी अन्य लोगों ने गार्ड के हाथ में लगे रहे पाइप को पकड़ लिया। गुस्साऐ सुरक्षा गार्ड श्रद्धालु युवक को पीछे धक्का देते हुए चौंक की ओर ले गए। मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि रविवार से कमेटी की सेवा शुरु हुई है। उनकी सेवा में ही सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं, लेकिन मंदिर में पिछले दो दिनों से सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालु के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है। वीडियो पुराना हो सकता है।