फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के कूलर में करंट आने से श्रद्धालु की मौत

Fri, 01 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
श्रीजी मंदिर में शुक्रवार को मंगला आरती के दर्शनों के दौरान जगमोहन के कोने में रखे कूलर से करंट लग जाने के कारण श्रद्धालु की मौत हो गई। दैनिक श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के समय रोजाना की तरह मंदिर के गेट खोले गए। आरती के दर्शनों को सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए भीड़ की शक्ल में मंदिर के जगमोहन में एकत्र होने लगे। आरती हो जाने के बाद सेवायत पुजारी मंदिर के जगमोहन में चरणामृत का वितरण कर रहे थे। इस दौरान कूलर में करंट दौड़ गया। करंट लगने से श्रद्धालु भगवान पुत्र बाबूलाल निवासी सिलावन थाना महरौली जिला ललितपुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पूर्व के हादसों से नहीं लिया सबक 
राधारानी मंदिर में  23 सितंबर 2012 को राधाष्टमी जन्मोत्सव पर दर्शनों के दौरान मंदिर परिसर में दम घुटने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 2013 में दीपावली पर दीपदान के दौरान मंदिर में मची भगदड़ में दर्जनों श्रद्धालु झुलसे थे। साल दर साल इतनी बड़ी घटनाएं होने के बाद भी मंदिर प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। एक बार फिर मंदिर में करंट से एक श्रद्धालु की मौत हो गई।  
विज्ञापन


20 दिन से कूलर में आ रहा था करंट 
दैनिक श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में रखे कूलर में 20 दिन से करंट आ रहा था। करंट की सूचना मंदिर प्रशासन से लेकर पुजारी तक थी। फिर भी कूलर के करंट को किसी ने ठीक नहीं कराया। 

10 साल से बरसाना में रह रहे थे  
जिला ललितपुर के रहने वाले भगवान बरसाना में रह कर मजदूरी कर अपने बच्चों का पाल रहा थे। काम पर जाने से पहले वह रोजाना राधारानी मंदिर में मंगला आरती के दर्शनों को जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें