सांसद हेमामालिनी की निधि से जिले में सड़क सहित अन्य विकास कार्यों की झड़ी लगने जा रही है। इसी क्रम में सांसद ने मंगलवार को 1.62 करोड़ से लागत से होने वाले विकास कार्यों की पट्टिकाओं का अनावरण राजीव भवन पर किया।
इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क, नाली खड़ंजा निर्माण कार्य शामिल हैं। इसमें 10 लाख की लागत से गांव बिर्जापुर में सीसी सड़क निर्माण, 8.96 लाख की लागत से ग्राम बाकलपुर में सड़क, नाली निर्माण, 8.66 लाख से गांव राल में सीसी रोड बननी है।
इससे पहले सांसद ने होटल में जनता दरबार लगाया। यहां कानून व्यवस्था, सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं को सुना।
इस अवसर पर उन्होंने पत्रों को संबंधित अधिकारीयों को अग्रसरित करते हुए समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। जनार्दन शर्मा, असित शंकर, राजेश पिंटू, अनिल मालवीय, नितिन दिवाकर, योगेंद्र शर्मा, सुषमा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।