फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.82 अरब से होगा कान्हा के ब्रज का कायाकल्प

Fri, 05 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग कन्हैया के ब्रज के कायाकल्प की तैयारी में जुटा है। इसके लिए 1.82 अरब के प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। इन प्रस्तावों में भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थल, क्रीड़ा स्थल, यमुना के घाट के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य कराया जाना है। इन सभी प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन लखनऊ में होगा।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली के विकास, यहां की मूलभूत सुविधाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार ने यहां के लिए कृष्ण सर्किट और प्रसार योजना लागू की है। प्रदेश सरकार पहले ही गोवर्धन के साथ ही अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन दे रही है।

इसी क्रम में पर्यटन विभाग ने जनपद में कार्यों के लिए 1.82 अरब के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके तहत दो क्लस्टर सहित ब्रज क्षेत्र के पौराणिक स्थल, कुंड, यमुना के घाट और भगवान श्रीकृष्ण के क्रीड़ा स्थल का विकास कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं उनका प्रेजेंटेशन लखनऊ में अफसरों के सामने किया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएंगे।
- अनुपम श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी

ये हैं प्रस्ताव...
01 अरब क्लस्टर (गोकुल-महावन, बलदेव-कोकिलावन, नंदगांव-बरसाना) पर खर्च होंगे
20 करोड़ का प्रस्ताव सूरसाधना स्थली पारासौली में कल्चरल सेंटर, ओपन थियेटर, आडीटोरियम के लिए
10 करोड़ कुसुम सरोवर के म्यूजिकल फाउंटेन पर कृष्ण की लीलाओं के प्रसारण के लिए
02 करोड़ का प्रस्ताव मुखराई में पीपीपी मॉडल से कम्यूनिटी सेंटर, ओपन थियेटर के लिए
12.5 करोड़ से कराए जाने हैं वृंदावन में केसी घाट, ब्रह्मानंद घाट पर विकास कार्य
05 करोड़ की राशि पर्यटन आवास गृहों की मरम्मत, बाउंड्रीवाल के लिए
10 करोड़ गोकुल के घाट पर यमुना की आरती स्थल और अन्य कार्य के लिए
02 करोड़ मांगे हैं महावन में पेयजल, शेड और ड्रेन के लिए
05 करोड़ बरसाना में रंगीली गली के चौड़ीकरण और विकास के लिए
15 करोड़ का प्रस्ताव विश्राम घाट के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए

आकर्षण
-वृंदावन में बांके बिहारी, इस्कॉन, अक्षय पात्र, प्रेम मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर
-मथुरा में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, यमुना का पवित्र विश्राम घाट
-गोकुल, बरसाना, नंदगांव सहित ब्रज के प्राचीन पौराणिक स्थल
-गोवर्धन में गिर्राज परिक्रमा, हर माह पूर्णमासी को उमड़ते हैं श्रद्धालु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें