फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी आंधी से होर्डिंग उड़े, पेड़ गिरे

विज्ञापन
वृंदावन अचानक आई भयंकर आंधी के दौरान गांधी मार्ग पर गिरा पुलिस बैरियर एवं धूल भरी आंधी का दृश्य। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को आई धूलभरी आंधी का असर शहर से देहात तक दिखाई दिया। कई जगह पेड़ उखड़ गए तो कहीं विद्युत पोल टूट गए। आंधी के कारण मथुरा की सौ वर्ष पुरानी जिला अस्पताल की इमारत को भी नुकसान हुआ है। अस्पताल की दूसरी मंजिल से पत्थर टूटकर जमीन पर आ गिरे।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 1:30 बजे अचानक जिलेभर में धूलभरी आंधी शुरू हो गई। आंधी के कारण सौ वर्ष पुरानी महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल के कई पत्थर टूटकर जमीन पर आ गिरे। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई हादसा हो सकता था। इधर शहर के कई होर्डिंग और पेड़ भी गिर गए। नेशनल हाईवे पर भी कई पेड़ टूटकर गिर गए। वृंदावन रोड पर नीम का पेड़ गिर गया। देहात क्षेत्र में भी आंधी का खासा असर देखा गया है। कई स्थानों पर विद्युत पोल भी टूटने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। आंधी के बाद आई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें