फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्यार्थी गंदे पानी में होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। ब्लॉक के गांव परखम गुर्जर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बच्चे गंदे पानी से होकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर हैं। गंदे पानी से उठती दुर्गंध और जलभराव के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या घटने लगी है।

विद्यालय के मुख्य द्वार तक गंदा पानी भरा हुआ है। पिछले दो माह से यह स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी भरा होने से विद्यार्थियों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। प्रधानाध्यापक बनवारी लाल ने बताया कई बार प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व बीईओ को जलभराव की स्थिति से अवगत कराया, इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जलनिकासी न होने की वजह से छात्रों को विद्यालय आने में परेशानी हो रही है। सेही निवासी नकुल ने बताया कि वह चौमुहां से परखम होते हुए सेही जाते हैं। उन्हें जलभराव से होकर निकालना पड़ता है। सड़क में गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें