फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को डेंगू, हजारों तप रहे बुखार में

Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
mosquito, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच के बाद एक मरीज को डेंगू की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। दो मरीजों को भी डेंगू से ही पीड़ित होने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल सहित जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से पीड़ित मरीज हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीजों को बुखार के साथ ज्वाइंट पेन, शरीर में दर्द, आंखों में दर्द और आंखों में पानी आने की समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल में करीब 1200 मरीजों की ओपीडी हुई। आधे से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित थे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ पांडेय ने बताया कि अस्पताल में इन दिनों अधिकांशत: बुखार के रोगी आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की जांच कराई जा रही है। अस्पताल में डेंगू की जांच करने के लिए समुचित मात्रा में किट और दवाएं उपलब्ध हैं। किसी भी मरीज को समस्या नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें