फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रबंध समिति की बैठक में महाविद्यालय की प्रगति व परिस्थितियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में महाविद्यालय की प्रगति और वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन किया गया। पिछली बैठक की कार्यवाही को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल एवं मंत्री धीरेंद्र कुमार अग्रवाल शामिल रहे। प्रबंध समिति के मंत्री धीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। हालांकि बैठक में प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा नदारद रहे। बैठक में उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, नगेंद्र मोहन मित्तल, विनोद गर्ग, रजनीकांत अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, विकास अग्रवाल और ट्रस्टी सदस्य अरूण अग्रवाल समेत अन्य मौजूज रहे।

बीएसए कॉलेज परिसर में अनधिकृत रूप से घुसने का आरोप

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलबी, बीएड और इग्नू परीक्षाओं के बीच बीएसए (पीजी) कॉलेज में सुरक्षा और गोपनीयता के बीच प्रबंध समिति से जुड़े कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में अनधिकृत रूप से घुसने का प्रयास किया, जिसे महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रहार माना है। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें