फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर में महिला सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं में मारपीट, तीन लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Sep 2025 10:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें धक्का दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मौके पर अन्य सुरक्षा गार्ड भी पहुंच गए। मारपीट कर दी।
 
विज्ञापन
मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।  - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार सुबह दिल्ली से आए श्रद्धालुओं और मंदिर में तैनात महिला सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली के पांडव नगर निवासी एक श्रद्धालु महिला अपने परिवार और साथियों के साथ दर्शन के लिए सुबह लगभग आठ बजे मंदिर पहुंचीं। महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें धक्का दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मौके पर अन्य सुरक्षा गार्ड भी पहुंच गए और कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। 

मारपीट के दौरान एक महिला के कपड़े फट गए, जबकि तीन महिलाओं के चोट आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड उन्हें जबरन बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी ले गए और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही अभद्रता की। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। सीओ संदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें