फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहीं डीएलएड परीक्षाओं के तहत आज से द्वितीय चरण में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। विभिन्न पालियों में जिले के 9 केंद्रों पर 3390 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। इससे पहले 13 से 15 मई तक द्वितीय सेमेस्टर के प्रथम चरण की परीक्षाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

चतुर्थ सेमेस्टर के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद तैनात रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले कड़ी सुरक्षा में कोषागार से प्रश्न पत्र केंद्रों तक पहुंचाएंगे।
प्रश्न पत्रों के पैकेट सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और वीडियोग्राफी के साए में ही खोले जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर और सीसीटीवी का सक्रिय होना अनिवार्य है। केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर प्रतिबंध रहेगा वहीं 50 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें