फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु के हुआ सीने में दर्द, बेहोश होकर गिरी, चिकित्सकों ने बचाई जान

Tue, 21 Jan 2025 10:14 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला श्रद्धालु के बेहोश होते ही परिजन उन्हें मंदिर परिसर में ही चिकित्सकों के पास ले गए। बताया कि महिला हृदय रोगी हैं। उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के उपचार करने के बाद महिला होश में आई।
विज्ञापन
मंदिर में बेहोश हुई महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को भीड़ के बीच देहरादून की महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। चिकित्सकों की टीम के उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार आया।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया। कुछ ही समय बाद परिजनों संग आईं देहरादून निवासी 61 वर्षीय कुसुम शुक्ला पत्नी पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला के सीने में दर्द हुआ और वह बेहाेश हो गईं। 

परिजन अचेतावस्था में मंदिर के गेट संख्या पांच पर तैनात चिकित्सकों की टीम के पास ले गए। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि महिला हृदय रोगी हैं। इनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद महिला को होश आ गया। परिजन महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें