फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्लभ घाट पर जगमगाए सवा लाख दीप

Wed, 25 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि में यमुना का बल्लभघाट सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जिसने यह दृश्य देखा वह देखते ही रह गया। इस मौके पर यमुना की छटा अद्भुत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना के वल्लभघाट को दीप मालिका से सजाया गया। पूरा घाट दूर से ही जगमग-जगमग कर रहा था। देर रात हुए इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग रविशंकर के अनुयायियों ने यमुना किनारे भजन प्रस्तुत किए।

इसमें गुणगांव से आए सुमन, नूपुर और भारत की भजन प्रस्तुतियां हुईं। तीनों ने हरिनंदन मुकुंदा, हरिनारायण हरि बोल, हरि केशव हरि गोविंदा हरिनारायण हरिओम... आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


भजन सुनकर आगरा, हाथरस, मुंबई, गुड़गांव से आए भक्त मथुरावासियों संग झूम उठे।

कार्यक्रम के अंत में यमुना मैया की आरती हुई। साथ ही यमुनाजी को छप्पन भोग लगाया गया। अंत में राजेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा के बारे में बताने के साथ ही दीपदान का महत्व भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें