फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना 1008 दीपकों से दीपदान

Wed, 28 Oct 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास में दीपदान की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सौ वर्ष पुरानी परंपरा को बनाए रखते हुए सेवायत परिवार मंदिर प्रांगण में दीपदान का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को श्रद्धालु भी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्तिक मास के पहले दिन से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रांगण के गेट नंबर दो के पास चबूतरे पर प्रतिदिन शाम को दीपदान किया जा रहा है। यहां पर मंदिर के शयन सेवाधिकारी अशोक गोस्वामी, सत्तो गोस्वामी, मुन्ना गोस्वामी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दीपदान करा रहे हैं।

सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि यह सेवा उनके परिवार के द्वारा पिछले सौ वर्ष से की जा रही है। यह दीपदान सिर्फ बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास के दौरान होता है। इसमें बाहर से आने वाले श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को तेल के 1008 दीपक जलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें