फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति योग में मुहूर्त के साथ पूजन से लाभ ही लाभ

Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दीपावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रीति योग में इस बार दीपावली आपके लिए और भी शुभ होने जा रही है। इस योग में मुहूर्त के साथ महालक्ष्मी और गणेशजी का पूजन अत्यंत लाभकारी है। मध्य रात्रि में महालक्ष्मी के प्रादुर्भाव के समय पूजन कल्याणकारी रहेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया इस बार दीपावली पर प्रीति योग बन रहा है। ये योग शनिवार को रात में 21 बजकर 8 मिनट से रविवार रात्रि 21 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस योग में दीपावली आमजन के लिए और भी शुभ होगी। ये योग कारोबार के लिए भी लाभकारी है। 

ज्योतिषाचार्य पंडित नेत्रपाल शास्त्री ने बताया कि इस दिन कमल के पुष्प से महालक्ष्मीजी का पूजन जीवन भर समृद्धि प्रदान करता है। मुहूर्त के साथ महालक्ष्मी, गणेशजी, कुबेरजी का पूजन आमजन के लिए शुभ होता है। 
विज्ञापन

पंडित मोहन कृष्ण गौतम महोली वालों ने बताया कि इस साल अमावस्या मध्यरात्रि में 11 बजकर सात मिनट तक रहेगी। रवि चंद्र की गणना के अनुसार इस बार प्रीतियोग बन रहा है। 

पूजन के मुहूर्त
- सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक चर वेला में फैक्ट्री, मशीनों का पूजन 
- सुबह 9 बजे से 12 बजे तक लाभ अमृत की चौघड़िया, कारखानाें का पूजन
- सुबह 11:41 बजे से 12:29 बजे तक अभिजित वेला में प्रतिष्ठानों का पूजन
- दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक घर, प्रतिष्ठान, फैक्ट्री का पूजन
- दोपहर 03:26 से 04:00 बजे तक मीन लग्न में घरों में पूजा का मुुहूर्त
- शाम 06:00 बजे से 08:17 बजे तक प्रदोष बेला घर के पूजन के लिए श्रेष्ठ 
- शाम 7:30 बजे से 9:00 बजे तक वृष लग्न के साथ अमृत वेला पूजा के लिए श्रेष्ठ 
- रात्रि 08.27 बजे से 10:41 मिथुन लग्न में घरों की पूजा का बेहतर समय
- मध्य रात्रि 12.00 बजे लक्ष्मी जी का प्रादुर्भाव, पूजा कल्याणकारी

राहु काल में न करें महालक्ष्मी की पूजा
ज्योतिष गणित के अनुसार इस बार शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक राहु कालम समयावधि है। इस अवधि में महालक्ष्मी, गणेशजी सहित सभी पूजा वर्जित हैं। ऐसे में आम जन इस समय में अपने घर, प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, शारूम पर पूजा न करें। 

महालक्ष्मी मंदिर पर महाआरती
श्रीमहालक्ष्मी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को स्वामी घाट स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में सुबह आठ बजे महाभिषेक, शाम पांच बजे दीपोत्सव, फूल बंगला और मध्य रात्रि 12 बजे महालक्ष्मीजी की महाआरती होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें