फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे स्थित कालोनी में डकैती

Fri, 08 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाहर स्थित केशवकुंज कालोनी के एक मकान में गुरुवार की रात छह बदमाशों ने डकैती डाली। गृहस्वामिनी और बच्चों को एक कमरे में बंद कर सोने-चांदी के आभूषण, सामान लूट ले गए। बदमाशों ने पास के दो मंदिरों पर भी घटना की। यहां महंत और सेवक की पिटाई की और नकदी ले गए।
विज्ञापन


आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित केशवकुंज कालोनी में अभी बसावट कम है। कालोनी के एक मकान में रामप्रसाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात वह कार्य से गांव बढा गए हुए थे।

घर पर उसकी पत्नी फूलवती, पुत्र आकाश, सुंदर, चतरी थे। गुरुवार की रात करीब 12 बजे छह बदमाश मकान में प्रवेश कर गए। सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखी अलमारी से दो सोने की जंजीर, अंगूठी, करीब एक किलो चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों के मकान से जाने के बाद शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। दो बदमाशों को पकड़ भी लिया लेकिन अन्य बदमाशों के गोली मारने की धमकी देने पर छोड़ दिया।

इसके बाद बदमाश पशुपति फैक्ट्री के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पहुंचे। यहां कमरे में सो रहे महंत सीमाराम दास के सिर पर डंडा मारकर उनको घायल कर दिया। शोर सुनकर रेलवे लाइन पर ड्यूटी कर रहे गैंगमैन पहुंचे तो बदमाश भाग निकले।

तीसरी घटना बदमाशों ने ईदगाह के सामने स्थित शिव मंदिर पर की। यहां मंदिर पर सो रहे सेवक पूर्णेन्द्र पालीवाल के कमरे का किवाड़ तोड़ दिया। पालीवाल की पिटाई की। उनके सिर और हाथ में चोट है।
विज्ञापन


बदमाश यहां से 8 हजार रुपये नकदी ले गए। तीन घटनाओं से आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें