फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आमदनी का हिस्सा नहीं दिया तो हत्या कर देंगे': भजन गायक महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

Sat, 29 Aug 2026 08:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महामंडलेश्वर ने दी तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी पंजाब से वृंदावन में नशे का भी कारोबार कर रहा है। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है। मामले में धमकीभरा ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भजन गायक व महामंडलेश्वर कुंजबिहारी दास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के चामुंडा कालोनी स्थित रंगीली कुंज निवासी मशहूर भजन गायक को वाट्सएप कॉल कर एक नामजद व्यक्ति ने जाने से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। धमकीभरा ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


http://

महामंडलेश्वर कुंजबिहारी दास ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह महामंडलेश्वर होने के साथ भजन गायक भी हैं। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे मूलरूप से लुधियाना, हाल निवासी बिरला मंदिर के समीप एक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल कर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। कॉल से भयभीत महामंडलेश्वर ने 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी दो माह पहले उनके घर पर आया था। तब उसने धमकाते हुए कहा था कि भजन गायन का कार्य करना है तो उसमें से कुछ आमदनी का हिस्सा उन्हें भी देना होगा, नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। महामंडलेश्वर ने दी तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी पंजाब से वृंदावन में नशे का भी कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि महामंडलेश्वर और आरोपी पहले एकसाथ भजन गायकी का कार्य करते थे। कुछ पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें