बलदेव। आठ दिन पूर्व बाइक दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत शनिवार को हो गई। इस पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने एकत्रित हो कर हंगामा किया। आरोप लगाया न तो आठ दिन में कोई कार्रवाई हुई न अभी तक बार बार सहयोग राशि के आश्वासन देने के बाद भी नहीं दी है। युवक के परिजनों व समाज के लोगों ने रीढ़ा मुहल्ला में एकत्रित हो हंगामा किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों ने कहा कि आठ दिनों पूर्व हुए हादसे में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। गाड़ी का चालक व मालिक अभी तक नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने जिलाधिकारी व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे रिंकू उम्र 18 वर्ष पुत्र सोनू वाल्मीकि निवासी मुहल्ला देवता पाडा, महावन बाइक से की कैलाश रोड़ पर जाते समय वैन गाड़ी ने टक्कर मारने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।