फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर के नवनीत नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने विवाहिता का शव हॉस्पिटल से कब्जे में लिया। पुलिस की मानें तो विवाहिता के गले पर निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

चौकी कृष्णानगर के नवनीत नगर निवासी विजयपाल सिंह के बेटे रुपेश कुमार का विवाह अलीगढ़ के खैर निवासी जसवंत सिंह की बेटी शशि से साल 2015 में हुआ था। रविवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव को हास्पिटल से कब्जे में लिया।
मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। चौकी प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि मृतका का करीब चार साल का बच्चा भी है। आखिर विवाहिता की मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत गला घुटने से हुई है। मायके वाले जो तहरीर उस पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें