राया (मथुरा)। गांव नगला सहसू में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह ओमवीर की पत्नी बबीता (30) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, महिला का शव सुबह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बबीता व उसकी छोटी बहन राधा की एक ही घर में ओमवीर और राजकुमार के साथ 28 अप्रैल 2015 को विवाह हुआ था। दोगांव नंदा गढ़ी निवासी रामवीर सिंह ने दोनों बेटियों की शादी धूमधाम से की थी। मायके वालों का आरोप है कि घरवालों का बबीता की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मृतका अपने पीछे चार साल का बेटा और ढाई साल की बेटी छोड़ गई।