फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के फीते से झूलती मिली विवाहिताः घटना से पहले भाई से की थी बात, कही थी कई बातें, श्मसान से शव ले गई पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में विवाहिता का शव जूते के फीते से फांसी पर लटकता मिला। उसने घटना से पहले अपने भाई से बात की थी। कई बातें भी बताई थी। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान करने वाला सामने आया है। यहां श्मसान घाट पर एक महिला का अंतिम संस्कार होने जा रहा था। इसी समय अचानक पुलिस पहुंची और अंतिम क्रिया को रुकवा दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर चली गई। लोगों में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना राया थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मोहल्ला की है। यहां गुरुवार की दोपहर अमित की पत्नी दीक्षा (26 वर्ष) जूते के फीते से फंदे पर लटकती मिली। घर वालों ने देखा तो उसे उतारकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में रोना-पीटना शुरू हो गया। ससुरालियों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी।

अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे श्मसान घाट

इधर, ससुराली दीक्षा के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। ससुराली दीक्षा को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मसान घाट पहुंचे। यहां अंतिम क्रिया की तैयारी चल रही थी। इसी समय मायके वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मासके वालों ने बेटी का हत्या करने की बात कही।

घटना से पहले दीक्षा ने भाई से बात की थी

श्मसान घाट पहुंची पुलिस ने ससुरालीजन व मायके पक्ष से बात करके जानकारी ली। इसके बाद मायके पक्ष की शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने बताया कि घटना से पहले दीक्षा ने भाई से बात की थी। उसने कई बातें बताईं थी। उसी के आधार पर शिकायत की गई है। उसे दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें