फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेशाब कर रहे युवक की खड़ी बाइक को ले गए वाहन चोर

Sat, 25 Feb 2023 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। थाना क्षेत्र में एक राहगीर युवक की बाइक को वाहन चोर उस समय चुरा ले गए, जब वह बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर पेशाब करने गया। पीड़ित युवक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नीवलपुर गांव निवासी सुशांत सिंह गांव से बाइक द्वारा पड़ोस के बल्लियां गांव में आयोजित दावत में शामिल होने के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान रास्ते में धीमरपुर रेलवे पुल के पास वह बाइक खड़ी कर पेशाब करने चला गया। तभी दो वाहन चोर उसकी बाइक को लेकर भाग गए। उसने बताया कि बाइक में लगे बैग में 3500 रुपये, बाइक के कागज, बैंक पास बुक आदि जरूरी कागज रखे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन वाहन चोरों का कहीं कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें