फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता रवि के निधन से संघ परिवार में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि माहेश्वरी (68) के आकस्मिक निधन से संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता के निधन की खबर सुनकर उनके निवास जयसिंहपुरा स्थित नवनीत कुंज में संघ पदाधिकारियों और अन्य लोगों का तांता लग गया। रवि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सखा व पूर्व पालिकाध्यक्ष बांकेबिहारी के बेटे थे।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि माहेश्वरी चार दिन पहले घर में गिर गए थे। चोट आने पर मंगलवार की देरशाम अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ जाने पर नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह वरिष्ठ नेता के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। संघ परिवार और उसके अनुषांगिक संगठन, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने निवास पर पहुंचकर शोक जताया। भाजपा के नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और विभिन्न पदों पर रहने वाले रवि माहेश्वरी बाल्यकाल में ही संघ से जुड़ गए।
ऐसा पिता बांकेबिहारी माहेश्वरी के संस्कारों के चलते संभव हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का रवि माहेश्वरी के घर आना रहता था। बुधवार को रवि के बड़े बेटे आशीष माहेश्वरी ने मुखाग्नि दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा ओढ़ाया।
विज्ञापन

शवयात्रा में जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, ऊर्जामंत्री प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, सतीश ब्रजवासी, प्रमोद गर्ग कसेरे, पूर्व विधायक श्याम अहेरिया, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, राम चौधरी, गौरशरण सराफ, सत्यपाल सिंह, नवीन मित्तल, मदन श्रीवास्तव, मुकेश खंडेलवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें