फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का शव सरसों के खेत में मिला

Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत (डमी)
विज्ञापन
17 फरवरी को घर से खेत के लिए निकले किसान धन्नो का शव रविवार को गांव बाटी में सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिवारीजन रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से होना बता रही है।
विज्ञापन


गांव बाटी के रहने वाले धन्नो (65) 17 फरवरी को घर से गाय को लेकर खेत पर जाने के लिए निकले थे। उसके बाद से घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश की गई लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। गाय खेत पर बंधी मिल गई। रविवार को मुरारी पंडित केे सरसों के खेत में पैरों के निशान मिले।

उत्सकुतावश परिवारीजनों ने सरसों के खेत में अंदर जाकर देखा तो वृद्ध का शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मानें तो वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हुई है। परिवारीजन कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं। इसके चलते शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें