फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, दवा लेने गया था...पुलिस ने दी सूचना, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 08 Nov 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर से दवा लेने के लिए युवक निकला था। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। पुलिस ने आधी रात को मौत की सूचना दी, तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जैंत क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वो दवा लेने घर से निकला था, उसके बाद घर लौटकर नहीं आया। काफी देर तक न आने पर तलाश भी की, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा निवासी युवक दिलीप उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र रामजीत सिंह बुखार की दवा लाने की कहकर सुबह करीब 10 बजे घर से निकला। देर शाम तक युवक घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की। मगर देर शाम तक युवक का कोई अता पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार रात जैंत पुलिस को रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त दिलीप पुत्र रामजीत निवासी छटीकरा के रूप में कर ली। 

पुलिस ने रात में ही घरवालों को सूचना दी। दिलीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि युवक  सिम कार्ड बेचने का कार्य करता था। करीब सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, दो बेटे भी हैं। 
विज्ञापन


मृतक के भाई मानवेंद्र ने बताया कि घर से दवाई लेने की कहकर गया था। रात में पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी। अभी मोबाइल व मोटरसाइकिल नहीं मिली है। भाई के साथ गलत घटना घटित होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें