फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचखंड एक्सप्रेस में मृत मिली वृद्धा, हड़कंप

विज्ञापन
सचखंड एक्सप्रेस में महिला की जांच करता चिकित्सक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस में 75 वर्षीय वृद्धा की मौत से हड़कंप मच गया। ट्रेन के दिल्ली से निकलते ही वृद्धा की तबियत खराब होने की सूचना मथुरा रेलवे प्रशासन को दे दी गई थी। लेकिन ट्रेन के मथुरा पहुंचने के पहले ही वृद्धा की मौत हो चुकी थी। आधार कार्ड के माध्यम से वृद्धा की पहचान हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे कंट्रोल से जीआरपी को सूचना मिली थी। बताया गया कि दिल्ली की ओर से आ रही सचखंड एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-3 की सीट संख्या-19 पर यात्रा कर रही महिला की तबियत बिगड़ रही है। जीआरपी ने रेलवे चिकित्सक व एंबुलेंस को बुलाने के लिए सूचना दे दी। ट्रेन दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर प्लेटफार्म संख्या-एक पर पहुंची। तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी रेलवे चिकित्सक व एंबुलेंस नहीं पहुंची तो 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।
शव न उतरने के कारण ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। वृद्धा के सामान की तलाशी में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान 75 वर्षीय अमरजीत कौर निवासी गांव गेडोल खुर्द तहसील ढबरा ग्वालियर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि वृद्धा के पास अमृतसर से डबरा तक का आरक्षित टिकट मिला है। परिजनों से बात करने पर मौत की वजह बीमारी बताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने पर शव उन्हें सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित का बना रहा भय
प्लेटफार्म-एक पर ट्रेन के आने पर आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे के चिकित्सक और मथुरा जिला अस्पताल की टीम पहुंच चुकी थी। कोरोना संक्रमित होने के भय से कोई भी वद्धा के शव को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। फिर सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने पीपीई किट पहनकर चेक किया और उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें