फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में मिला दवा कारोबारी का शव

Wed, 13 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की राधानगर कालोनी में दवा कारोबारी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव दवा की दुकान में मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


राधापुरम एस्टेट निवासी दीपक अग्रवाल (30) पुत्र केएम अग्रवाल की राधा नगर में अग्रसेन मेडिकल नाम से दवाइयों की दुकान है। मंगलवार शाम को दीपक घर से निकल गए थे, फिर उनका पता नहीं चला।

परिवारीजन आसपास और रिश्तेदारियों में खोजते रहे। दोपहर को दुकान पर देखा तो दुकान का शटर बंद था लेकिन बाहर से ताला नहीं लगा था। इस पर शटर उठाया तो उसमें दीपक अग्रवाल मृत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका शव नीला पड़ा हुआ था। सूचना पर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पोस्टमार्टम पर लोगों ने बताया कि दीपक अग्रवाल ने रियल एस्टेट में काफी रुपया लगाया था। उसमें घाटा होने को लेकर वह परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें