फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 5 मार्च को होगा दाऊजी का हुरंगा महोत्सव, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में 5 मार्च को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक हुरंगा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में इन दिनों रंग-बिरंगे गुलाल को सुखाकर विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हुरंगा के पावन अवसर पर उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के गुलाल को पारंपरिक विधि से छानकर और सुखाकर सुरक्षित रखा जा रहा है, जिससे उत्सव के दिन भक्तों पर रंगों की वर्षा की जा सके। मंदिर प्रबंधक केपी तोमर और गोविंद प्रसाद त्रिपाठी प्रबंधक ने बताया कि हुरंगा की तैयारियों को लेकर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है।
मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर में अभी से रंगों को तैयार किया जा रहा है। उत्सव में आने वाले लोगों की संख्या में ध्यान रखते हुए अभी और रंग-गुलाल मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें