फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटियों ने सीखे मनचलों को सबक सीखने के गुर

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते ताइक्वांडो कोच।
विज्ञापन
मांट। मनचलों से डरे नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करें। बेटियां समाज में बराबर की हिस्सेदार हैं और सरकार ने भी बेटियों के हित में कई बड़े कानून बनाए हैं। छात्राओं को खुद को अब कमजोर नहीं समझना है।
विज्ञापन



मंगलवार को ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नया नगला लक्ष्मीनगर में स्थित श्रीमती शांति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीटी में अमर उजाला फाउंडेशन अपराजिता के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। ताइक्वांडो कोच गोविंद अग्रवाल ने छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि बेटियां घर से निकलती हैं और रास्ते में यदि मनचले परेशान कर रहे हैं तो अपनी सुरक्षा स्वयं करें। छात्राओं के स्कूल जाते समय अगर यह मनचले फब्तियां कसते हैं तो इनका डटकर सामना करें। उन्होंने मनचले पर हमला करने और बचाव के बारे में बताया। इसके साथ ही जोर से चिल्लाएं, ताकि राहगीरों को पता चल सके।

वहीं थाना मांट की उपनिरीक्षक शिवम चाहर ने छात्राओं को गुड टच और बेड टंच के बारे बताया। उन्होंने समझाया कि जो असहज हो, वह बेड टच होता है। किसी भी रिश्तेदार या संगे संबंधी पर आंख बंद कर विश्वास न करें। महिला आरक्षी रोशनी शर्मा ने बताया कि समझदारी और होशियारी से ही साइबर ठगी से बच सकते हैं। अनजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर उन लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं, जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। स्कूल की मैनेजर ब्रजेश देवी ने अमर उजाला फाउंडेशन अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यकमों से बेटियों में जागरुकता आती है। इसके बाद ताइक्वांडो कोच और पुलिस से सवाल पूछने वालीं छात्राओं रीति अग्रवाल, शैलेश, सपना, खुशबू, यति और तमन्ना को अमर उजाला बुक देकर प्रधानाचार्य सतेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। इस मौके पर गुंजन अग्रवाल, श्वेता राघव, कल्पना शर्मा, दुर्गेश पाठक, निधि तोमर, सचिन चौधरी, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें