फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरियाणा से घूमने आई प्लाटून कमांडर की बेटी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। हरियाणा के हिसार से पति के साथ वृंदावन घूमने आई युवती रविवार दोपहर चीर घाट के समीप भीड़ में से लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद निराशा हाथ लगी। इस पर पति ने वृंदावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के पिता फतेहाबाद में प्लाटून कमांडर हैं। वह बेटी की दो दिन से तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद निवासी प्लाटून कमांडर बलवंत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सपना अपने पति हिसार निवासी संजय के साथ शुक्रवार को वृंदावन घूमने आई थी। रविवार दोपहर को वह चीरघाट के समीप अपने पति से बिछुड़ गई। उसके बाद से लापता हैं। दामाद संजय ने उन्हें फोन कॉल करके दी। उन्होंने और दामाद के साथ बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लगा। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पति संजय ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें